सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका गांधी, गेस्ट हाउस में गुजारी रात

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र का मामला गरमाया हुआ है। सोनभद्र से क़रीब 98 किमी दूर चुनार के गेस्ट हाउस में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रातभर डेरा डाले रखा। प्रियंका के साथ ही गेस्ट हउस के बाहर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं।

प्रियंका को मनाने मिर्ज़ापुर के कमिश्नर से लेकर डीआईजी और एडीजी तक आ गए, लेकिन प्रियंका सोनभद्र के उम्भा गांव में मारे गए आदिवासियों के परिवार से मिलने पर अड़ी हैं। प्रियंका ने मिर्ज़ापुर में चुनार गेस्ट हाउस से ही ट्वीट भी किया और दावा किया कि उन्हें जबरन गिरफ्तार करके रखा गया है। प्रियंका गांधी ने निजी मुचलका जमा करने से मना किया है

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया। राहुल ने यूपी सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उधर प्रशासन का कहना है कि प्रियंका को रोकने की बड़ी वजह सुरक्षा है। सुरक्षा की खातिर ही प्रियंका को उस उम्भा गांव जाने से रोका गया।

प्रियंका गांधी के पति पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी फेसबुक पोस्ट लिखकर प्रियंका को हिरासत में लिए जाने का विरोध किया। उन्होंने लिखा, ‘’जिस तरह मेरी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका जी को बिना कारण, बिना दस्तावेज गिरफ्तार किया गया। वो कानून की धज्जियां उड़ाने वाला है।क्या सरकार हर उस आवाज को दबाना चाहती है? जो सच उजागर करती है? ये लोकतंत्र की हत्या जैसा है।‘’

सोनभद्र में क्या हुआ है?

सोनभद्र के घोरावाल इलाके में बुधवार को ग्राम प्रधान और गोंड आदिवासियों के बीच जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुए संघर्ष हो गया। इसके बाद हुई फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल हो गए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.