यूपी: सेवराई तहसील में अस्पतालों की बदहाली पर बिफरी कांग्रेस, पदयात्रा कर सुविधाएं बहाल करने की मांग की

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील समेत आसपास के इलाकों में सरकारी अस्पतालों की हालत सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस ने आवाज बुलंद की है।

इस मांग को लेकर पीसीसी सदस्यों और यूपी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष फरीद अहमद गाजी के नेतृत्व में पदयात्रा 8वें दिन पथर और  करहिया होते हुए सेवराई पहुंची। पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए फरीद अहमद गाजी ने सरकारी अस्पतालों की बदहाली को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बारा, भतौरा, गहमर, करहिया और भदौरा आदि जगहों पर सरकारी अस्पतालों की उपेक्षा चिंताजनक है।

फरीद गाजी ने कहा कि जिला चिकित्साधिकारी, जिलाधिकारी स्वास्थ्य विभाग की यह जिम्मेदारी है कि वे इन बदहाल अस्पतालों के निरीक्षण कर इनकी दशा सही कराएं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सिनेशन समेत अन्य सुविधाएं बहाल करने की जरुरत है। गाजी ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार ने क्या तैयारी है, यह जनता पूछ रही है। उन्होंने कहा कि जबतक बीमार अस्पतालों का इलाज नहीं होगा तब तक मेरी यात्रा जारी रहेगी भले गाजीपुर से गाजियाबाद ही क्यों न जाना पड़े।

(सेवराई तहसीलल से इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.