उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मीडिया कर्मी से बदसलूकी और मारपीट! योगी राज में पत्रकार सुरक्षित नहीं?

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र में वेब पोर्टल के मीडिया कर्मी के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगा है।

बोगना स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टीकाकरण का कार्य होना था। जहां ‘द सर्जिकल’ न्यूज़ वेब पोर्टल के लिए काम कर रहे अमन चौधरी रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। टीकाकरण केंद्र पर समय पर स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचे थे। ऐसे में अमन स्वास्थ्य कर्मियों की देरी के पीछे वजह जाने के लिए बयान लेने का इंतजार करने लगे।

अमन के मुताबिक, मुन्ना यादव जो एक प्राइवेट स्कूल के संचालक हैं, उन्होंने उन्हें केंद्र से बाहर जाने के लिए कहा। मीडिया कर्मी ने स्कूल के संचालक को बताया कि वह केंद्र पर एनएनएम  का बयान लेने के लिए इंतजार कर रहे हैं, बयान लेने के बाद वह चले जाएंगे। बावजूद इसके मुन्ना यादव मीडिया कर्मी को धमकी देने लगा और गाली-गलौच पर उतर आया। उसने कहा कि तुम जैसे बहुत से पत्रकार मेरे आगे पीछे घूमते हैं। इस दौरान उसने मीडिया कर्मी को धक्का दे दिया। मीडिया कर्मी ने मौके पर मौजूद पुलिस से सहायता मांगी, लेकिन उन्होंने कोई सहायता नहीं दी, उल्टे मीडिया कर्मी को केंद्र से बाहर कर दिया।

इसी संबंध में स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश चौहान से बात की गई। उन्होंने इस घटना की पुष्टि की है। इस संबंध में जब गाजीपुर पुलिस को ट्वीट कर सूचना दी गई तो उन्होंने तहरीर देने के लिए कहा। इसके बाद स्थानीय थाना मरदह में इस संबंध में तहरीर दी गई।

(गाजीपुर से इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.