यूपी चुनाव: आजम खान के बटे अब्दुल्ला ने 2 दिन में दूसरी बार अपनी जान को बताया खतरा, कहा- हो रही साजिश

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। सभी पार्टियां और उनके प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोर आजमाइश कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान भी चुनाव लड़ रहे हैं। वो अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक बार फिर बड़ा बयान दिया और खुद के जान को खतरा बताया है। अब्दुल्ला ने कहा, “मेरा पीछा किया जा रहा है, मुझे फर्जी मुकद्दमें में जेल भेजने की साजिश की जा रही है। मेरे साथ किसी तरीके की हिंसा या सड़क दुर्घटना करवाकर मुझे मारने की भी साजिश की जा रही है।”

इससे पहले आजम खान की जमानत रद्द होने पर मीडियाकर्मी अब्दुल्ला आजम से सवाल पूछ रहे थे। उनके सवालों का जवाब देते हुएअब्दुल्ला आजम ने कहा, “यह सब कोर्ट की चीजें हैं, उन्हें जनता में लाने की कोई फायदा नहीं है। जो नामांकन का पर्चा है, वह रिटर्निंग ऑफिसर के पास है, उसका जिक्र करने का यहां कोई फायदा नहीं है। एक ही चीज मैं कहूंगा कि आप मजबूती से चुनाव लड़ो, जनता के बीच जाओ मुझे हराओ। भाई आपके साथ अधिकारी हैं, आपके साथ पुलिस है, आपके साथ दो-दो सरकारें हैं। मैं तो अकेला हूं। मेरे साथ तो कोई भी नहीं है। मेरे साथ तो जो पुलिस वाले चल रहे हैं उनपर ही मुझे भरोसा नहीं है। वो भी गोली मार सकते हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.