Blog

नए ट्रैफिक नियम पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान, बताया यूपी में किस हिसाब से चल रही है ट्रैफिक पुलिस

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने ये साफ किया है कि राज्य में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अभी जुर्माने की पुरानी दरें ही लागू हैं।

परिवन मंत्री ने कहा कि नई दरों पर सरकार विचार कर रही है। कटारिया ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार ने जो अधिनियम बनाया है, वो 1 सितंबर से पूरे देश में लागू है, लेकिन उनकी सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए यूपी में इसे लागू करने पर विचार कर रही है। जब तक कोई फैसला नहीं लिया जाता, तब तक राज्य में जुर्माने की पुरानी दरें ही लागू रहेंगी।

योगी के मंत्री ने कहा कि चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने, दुपहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने जैसी गलती पकड़े जाने पर राज्य में फिलहाल पुरानी दर से ही शमन शुल्क देय होगा। ट्रैफिक पुलिस अभी नई दरों से चालान न करे, इसके लिए सभी को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जुर्माना लगाए जाने पर अगर कोई वाहन चालक कोर्ट जाता है तो उसे नई दरों के हिसाब से ही शमन शुल्क भरना होगा।

कटारिया ने कहा कि ट्रैफिक नियम जितनी कड़ाई के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालकों पर लागू हैं, उतनी ही कड़ाई के साथ उनका पालन टैक्सी, टेम्पो और बसों पर भी लागू है, इसलिए यातायात पुलिस इनके खिलाफ भी उसी तत्परता से कार्रवाई करेगी, ताकि लोगों की जान जोखिम में न पड़े।

मंत्री ने कहा कि जो कानून बनाया गया है, वो आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनया गया है, इसलिए वाहन चालकों को इन नियमों का पालन करना चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.