CAA हिंसा मामले में कानपुर में पुलिस ने तीन मृतकों के खिलाफ भी दर्ज किया केस

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश में पुलिस उग्र प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कानपुर में एक ऐसा मामला आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल पुलिस ने यहां अन्य आरोपियों के साथ तीन मृतकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। आज तक की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर के डीआईजी अनंत देव तिवारी ने कहा कि जिस समय इलाके में हिंसा फैला थी ये सभी लोग मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि अन्य आरोपियों के साथ इनपर भी केस दर्ज किया गया है। डीआईजी ने बताया कि क्रॉस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई थी, इसलिए कुछ लोगों पर उनकी हत्या का मुकदमा भी चलेगा। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

कानपुर में 20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हजारों की संख्या में लोग जुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतरे थे। इस दौरान उग्र प्रदर्शन में कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था। वहीं, पुलिस ने क्रॉस फायरिंग की थी। फायरिंग में कई लोग घायल हुए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिन तीन लोगों की मौत हुई थी, उनके खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।  

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

7 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

7 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.