मुस्लिम परिवार ने बच्चे का नाम रखा नरेंद्र दामोदर दास मोदी, ये है वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू देशवासियों पर सिर चढ़ कर बोल रहा है। हर कोई उनका मुरीद है। मुस्लिम भी पीएम के काम से बहुत प्रभावित हैं।

लोकसभा चुनाव के काउंटिंग वाले दिन यानि 23 मई को उत्तर प्रदेश के गोंडा वजीरगंज के परसापुर मेहरौर गांव में मुस्लिम परिवार में जन्म लिये इस बच्चे का नाम घरवालों ने नरेंद्र दामोदार मोदी रख दिया है। बच्चे का नाम मोदी रखने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। बच्चे की मां मेहनाज ने बताया कि उनके शौहर दुबई में रहते हैं। उन्होंने जब बेटे के जन्म की खुशी पति को दी तो उन्होंने पूछा कि नरेंद्र मोदी आए हैं क्या? इसके बाद मां ने बेटे का नाम नरेंद्र दामोदार दास मोदी रखने का फैसला किया।

शुरुआत में बच्चे का नाम पीएम मोदी के नाम पर रखने पर परिवार में सहमित नहीं बनी, लेकिन फिर मेहनाज ने बेटे का नाम पीएम के नाम पर रखने की जिद की। इसके बाद घर में सहमति बन गई। मेहनाज ने बताया कि उन्होंने बच्चे के नामकरण का शपथ पत्र बनवाकर डीएम ऑफिस में जमा भी करवा दिया है। आपको बता दें कि मेहनाज पीएम मोदी के काम से काफी प्रभावित हैं।

मेहनाज के अलावा उनके ससुर इदरीस भी मोदी के काम से काफी प्रभावित हैं। इदरीस ने बताया कि नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम मोदी बनने पर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। इदरीस ने कहा कि मेहनाज की पहले से दो बेटियां हैं और अब तो नरेंद्र मोदी पैदा हो गया है। आपको बता दें कि देश ने एनडीए को इस लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है। एनडीए ने 348 सीटें अपने नाम की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.