उत्तर प्रदेश में आसमानी बिजली का कहर देखने को मिला है। भारी बारिश के बीच बिजली ने कहर बरपाया है। राज्य में बिजली गिरने से 35 लोगों की मौत हो गई है।
खबरों के मुताबिक, आसमानी बिजली गिरने से फतहेपुर में 7, कानपुर में 7, झांसी में 5, जालौन में 4, हमीरपुर में 3, रायबरेली में 2, चित्रकूट में 1 शख्स की मौत हो गई है। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। इससे पहले 24 और 25 जून को आसमानी बिजली गिरने से 17 लोगों की जान चली गई थी।
भारी बारिश के बीच बिजली गिरने से भारी नुकासान भी हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बिजली की चपेट में आने से मकान ध्वस्त हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। पीड़ितों को मदद पहुंचाया जा रहा है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.