उत्तराखंड: कोरोना संकट के बीच थराली में कृषि विभाग की अच्छी पहल

कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सबसे ज्यादार कारगार अगर कुछ है तो वो है बचाव। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें लोगों को इस वायरस से बचाव के तरीके बता रही हैं और मास्क पहनने के साथ वक्त-वक्त पर सैनेटाइजर से हाथ साफ करने पर जोर दे रही हैं।

कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं तो लोगों को सैनेटाइजर के साथ मास्क उपलब्ध करा रही हैं। ताकि लोगों के पास इसकी दिक्कत ना हो। उत्तराखंड के थराली के चौणडा ग्राम में कृषि विभाग ने लोगों को मास्क और सैनेटाइजर बांटा। विभाग की तरफ गांव वालों को रासायनिक उर्वरक भी बांटे गए और कोरोना वायरस से बचाव के तरीके भी बताए गए।

इस मौके पर थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने लोगों से इस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा। लोगों से बार-बार हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक मुन्नी देवी शाह ने कोरोना संकट में ग्राम प्रधानों की जिम्मेदारी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन मुश्किल वक्त में ग्राम प्रधान बेहतरीन काम कर रहे हैं।

थराली से मोहन गिरी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.