उत्तराखंड स्पेशल: सर्दियां खत्म होन से पहले घूमने का बना रहे हैं प्लान तो इन जगहों पर चले आइए..जन्नत में छुट्टियां बिताने जैसा होगा एहसास

उत्तराखंड को उत्तर भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

ठंड जाने को है ऐसे में अगर इस सर्दी के खत्म होने से पहले घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको उत्तराखंड जरूर जाना चाहिये। यहां बहुत सी ऐसी जगह हैं जहां की प्राकृतिक सौंदर्यता ठंड में देखते ही बनती है। बर्फबारी इस खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। हम आपको आज ऐसी जगह बताते हैं जहां आप उत्तराखंड में घूमने जा सकते हैं।

लंढौर: ये जगह मसूरी से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर है। आप चाहें तो यहां किसी होटल में रुक सकते हैं, या फिर मसरी मे किसी होटल मे रुक सकते हैं और वहं से यहां घूमने जा सकते हैं। कुछ वक्त बिल्कुल अलग बिताने के लिए कपल्स के लिये ये जगह बहुत अच्छी है।

चमोली: चीन की सीमा पर बसा देश का आखिरीजिला लोगों को बहुत पसंद आता है। आप शांति चाहते हैं या एडवेंचर दोनों के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। यहां आकर आप ट्रेकिंग, फटॉग्रफी, स्कीइंग कर सकते हैं। सबसे नजदीक हवाई अड्डा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। रेलवे स्टेशन की बात करें तो ऋषिकेश सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। यहां आप 3-4 दिन बहुत आराम से बिता सकते हैं।

अल्मोड़ा:  वैसे तो ये जगह गर्मियों में घूमने के लिहाज से बेस्ट है, लेकिन आप ठंड के मौसम में भी यहां जाकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। भीड़-भाड़ से अलग हटकर आप यहां एकदम शांत वातावरण को महसूस करेंगे। रोमांटिक कपल्स, अकेले यात्रा करने वाले लोगों के लिए एकदम पर्फेक्ट चॉइस है। अगर आपको किनारों को देखना पसंद है तो आपको इस जगह पर एक बार जरूर आना चाहिये।

मुनस्यारी: ये शहर बाइक राइडर्स के लिए है। यहां के घुमावदार रास्तों पर बाइक चलाना किसी जन्नत से कम नहीं है। थोड़ा वक्त अकेले बिताने और खुद से बातें करने के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। जुलाई से नवंबर के बीच वक्त इस जगह आना सबसे बढ़िया रहता है।

चकराता: इस जगह पर पहाड़ों की खूबसूरती निहारने ही बनती है। पहाड़ों पर बने छोटे-छोटे घरों को देखकर आप अच्छा महसूस करेंगे। आप अकेले जाएं या दोस्तों के साथ या फिर पार्टनर के साथ, सभी के लिए ही ये जगह अच्छी है। यहां किसी भी मौसम में जाया जा सकता है।

चोपता: इस जगह के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल लगभग 2700 मीटर है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए अपने एल्बम में प्राकृतिक दृश्यों को सहजने के लिहाज से ये जगह सबसे अच्छी है। यहां फटॉग्रफी के अलावा एडवेंचर भी करने का मौका मिलता है। यहां घूमने के लिए दिसंबर से फरवरी का वक्त सबसे ठीक है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.