उत्तराखंड के 5 टूरिस्ट स्पॉट जिसके आगे स्विट्जरलैंड भी है फेल! यहां घूमने का बना सकते हैं प्लान

अगर आप पर्यावरण की शौकीन हैं और घूमने के लिए आपका पसंददीदा पर्यटन स्थल स्विट्जरलैंड है, लेकिन पैसों की तंगी की वजह से आप वहां जा नहीं पा रहे हैं तो उत्तराखंड चले आइये।

पहाड़ों में 5 ऐसी जगह हैं जहां आने पर आपको स्विट्जरलैंड घूमने का ऐहसास होगा। बेहद की खूबसूरत हैं ये जगहें। भरपूर हरियाली है। कुछ दिन आप सुकून के पल गुजारना चाहते हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिये। बहुत ही कम पैसों में आप इन जगहों पर घूम सकते है

1. औली
औली को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां हमेशा पर्यटकों का ताता लगा रहता है। हर मौस में बड़ी तादाद में लोग यहां घूमने आते हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े पहाड़ों पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का नजारा, यहां देखने लायक होता है।

2. देवप्रयाग
उत्तराखंड हर किसा के घूमने के लिए बहुत बेहतर जगह है। देवभूमि के पंच प्रयागों में से एक देवप्रयाग भी बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब राजा भागीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर उतरने के लिए मनाया तो उनके साथ ही 33 करोड़ देवी-देवता भी गंगा के साथ स्वर्ग से देवप्रयाग में उतरे थे। धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के साथ ही आप यहां आप यहां अद्भुत नजारों का मजा भी ले सकते हैं।

3. तपोवन
उत्तराखंड में एक जगह है तपोवन जिसका नाम आपने कम ही सुना होगा। ये जगह भी बहुत खूबसूरत है। तपोवन की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी और आपका यहां से वापिस आने का भी मन नहीं होगा। ज्यादातर लोग यहां कैंपिग करने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां नंदनवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसी चोटियां भी हैं, जहां आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।

4. फूलों की घाटी
चमोली में 87.50 कि.मी. वर्ग क्षेत्र तक फैली इस खूबसूरत फूलों की घाटी को देखकर तो हर कोई हैरान रह जाता है। इसे यूनेस्को ने 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। आप यहां 500 तरह के फूल देख सकते हैं।

5. मुक्तेश्वर
मुक्तेश्वर भी बहुत ही खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां दिसंबर के महीने में पहली बर्फबारी होती है, जो फरवरी मार्च तक रहती है। इस बर्फबारी की लुफ्त उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बर्फबारी के साथ-साथ यहां का खूबसूरत नजारा भी पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.