उत्तराखंड के इस जिले में है दुनिया का हैरतअंगेज पेड़, जिसे छूने पर होने लगती है गुदगुदी, दुनिया हैरान

क्या आपने कभी सोचा है कि कोई पेड़ इंसानों की तरह हरकत कर सकता है। शायद सपने में भी नहीं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानकार आप वाकई में चौंक जाएंगे। जी हां ये पेड़ कहीं और नहीं बल्कि देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल जिले में है। नैनीताल के कालाढूंगी जंगल में स्थित ये अजीबो गरीब पेड़ बिल्कुल इंसानों की तरह हरकतें करता है। दरअसल कालाढूंगी के जंगल में ऐसे दो पेड़ हैं, जिन्हें गुदगुदी होती है, जबकि रामनगर के क्यारी जंगल में कांपने वाला पेड़ मौजूद है।

पिछले कई सालों से कालाढूंगी के क्यारी जंगल में कांपने वाला पेड़ मौजूद है। कालाढूंगी के इन दो पेड़ों को कार्बेट ग्राम विकास समिति ने पर्यटन से जोड़ा है। पर्यटकों को घने जंगल में कांपने वाले और गुदगुदी वाले ये पेड़ दिखाने के लिए बाकायदा समिति के गाइड जाते हैं।

लोग इस अजीबोगरीब पेड़ को हंसने वाला पेड़ भी कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम रेंडिया डूमिटोरम है। इस पेड़ को इंसानों जैसे गुदगुदी होती है। यदि इसे आप हाथ भी लगाएंगे तो उसे गुदगुदी होने लगेगी। वहीं, आप इसके तने को छुएंगे तो उसकी शाखाएं हिलने लगती है।

रूबीएसी प्रजाति के ये पेड़ करीब 300 से 1300 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। यह पेड़ छूने पर जिस तरह से इंसानों जैसी हरकतें करता है, यह अपने आप में अजूबा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.