उत्तराखंड के इन जगहों पर ठंड में घूमने का है अपना मजा

उत्तराखंड में घूमने के लिए यूं तो बहुत सी जगह हैं। यहां हर मौसम में अलग-अलग जगहों पर घूमा जा सकता है।

चूंकि ठंड आ रही है, लिहाजा हम आपक बताते हैं कि पहाड़ों में वो कौन सी जगह है, जहां सर्दी के के मौसम में घूमने क अपना ही मजा है। अगर आप भी उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जाकर खुद को रीफ्रेश कर सकते हैं।

ऑली
उत्तराखंड के गढ़वाल में एक जगह है ऑली। करीब 5-7 किलोमीटर में फैला ये छोटा सा रिसॉर्ट है। कश्मीर में गुलमर्ग और उत्तरांचल में ऑली अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ स्कीइंग के लिए भी बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। इस जगह पर देवदार के बहुत से पेड़ हैं। इनकी महक यहां की ठंडी और ताजी हवाओं में महसूस की जा सकती है। यहां जाने का सबसे बेहतर मौसम सर्दी का ही है जब यहां बर्फ की मोटी परत जम जाती है।

केदारकांता
वैसे तो उत्तराखंड में घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं। लेकिन अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं तो आपको केदारकांता ट्रैक आपको जरूर आना चाहिए। केदारकांता ट्रैक भी उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में ही है। ट्रैकिंग के लिए उत्तराखंड में यह सबसे मशहूर जगह है। यहां 958 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में ट्रैकिंग की जा सकती है। गढ़वाल आने पर आप ऑली और केदारकांत दोनों जगहों का मजा ले सकते हैं।

चकारता
चकरता भी बेहद खूबसूरत जगह है। दिसंबर के आखिरी से लेकर आप जनवरी महीने के बीच आज यहां जा सकते हैं। दिल्ली से ये जगह 320 किमी. की दूरी पर है। ये 2100 मीटर ऊंचाई पर है। ये जगह स्नोफॉल के लिए सबसे खूबसूरत है। यहां से आप मंसूरी भी आसानी से जा सकते हैं। आप चाहें तो इधर से हिमाचल की ओर जा सकते हैं। ठंड में देवबन में खूब बर्फबारी होती है।

नाग टिब्बा
देश की राजधानी दिल्ली से नाग टिब्बा भी ज्यादा दूर नहीं है। यहां तब आना ज्यादा बेहतर है जब ठंड जा रही हो, यानि मार्च के महीने में यहां आना सबसे अच्छा है। आप अगर दिल्ली से वोल्वो बस लेते हैं तो एक रात में उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह पहुंच सकते हैं। खास बात ये ै कि आप एक दिन घूमकर आप लौट सकते हैं। यहां से मंसूरी 40 किमी. है, आप गाड़ी से वहां जा सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.