अल्मोड़ा: अब शहर में होगी हिमाचल और कश्मीर की तर्ज पर सेब की खेती, उद्यान विभाग की है ये तैयारी

हिमाचल की तर्ज पर अब अल्मोड़ा में भी उन्नत प्रजाति के सेब की बागबानी होगी।

शहर के पहाड़ी इलाकों में पौधो को विकसित करने में उद्यान विभाग जुटा हुआ है। शीतलाखेत में सेब की स्पर किस्म की नर्सरी विकसित की गई है। जबकि, ताड़ीखेत, हवालबाग, ताकुला विकासखंड में भी सेब की नर्सरी तैयार की जा रही है। शहर का मौसम भी फलों को उगाने के लिहाज से काफी अच्छा है, लेकिन अच्छी प्रजाति के पौधे नहीं मिलने की वजह से काश्तकार उद्यानीकरण के खिलाफ ही रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में सेब उत्पादन की अच्छी संभावनाएं हैं। इसी को देखते हुए उद्यान विभाग की तरफ से ताड़ीखेत के बिल्लेख में सेब के सफल उत्पादन के बाद अब दूसरे विकासखंडों में इसके उद्यानीकरण की प्रकिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही किसानों को भी इससे जोड़ा जाएगा।

मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय के मुताबिक राष्ट्रीय सेब मिशन योजना के तहत अल्मोड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में हिमाचल की तर्ज पर सेब की उन्नत प्रजाति की बागवानी विकसित की जा रही है। ताड़ीखेत ब्लॉक के बिल्लेख में सेब की सफल पैदावार होने के बाद अब शीतलाखेत में उद्यान विभाग की तरफ से सेब की बागवानी विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां नौ प्रजाति के सेब की उन्नत प्रजाति विकसित की जा रही है।

टीएन पांडेय के मुताबिक जिले के लिए रेड चीफ, गोल्डन डेविल, रेड फ्यूजी, बांस डेलिसिस, हनी क्राप्स, जेल गाला, सुपर चीफ सेब की प्रजातियां उपयुक्त हैं। शीतलाखेत में इन प्रजातियों के सेब की स्पर किस्म की नर्सरी विकसित की गई है। यहां इन प्रजातियों के करीब 500 के सेब के पेड़ लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सेब का पेड़ 2 से 3 सालों में फल देने लग जाते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.