उत्तराखंड की फूलों की घाटी नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा! यहां अगर आप एक बार आए तो बन जाएंगे मुरीद!

देश में अनलॉक-4 शुरू होने के साथ ही देशभर में लोगों के भ्रमण का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

चमोली में फूलों की घाटी खुलने के बाद से ही लोगों का यहां आने का सिलसिला भी जारी है। अब तक 700 से ज्यादा पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर चुके हैं। जबकि जबकि 30 हजार से ज्यादा तीर्थ यात्री चारधाम में दर्शन कर चुके हैं। आपको बता दें कि एक अगस्त को फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोला गया था। पिछले साल करीब 15 हजार लोग पर्यटन वैली में आए थे। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि फूलों की घाटी विदेशी पर्यटकों के लिए स्विट्जरलैंड के ट्यूलिप मीडोज से कम नहीं है।

फूलों की घाटी की क्या है खासियत?
देश और दुनिया के लाखों श्रद्धालु फूलों की घाटी की शैर करने लिए आते हैं। 87.50 किमीटर वर्ग क्षेत्र में फैली इस फूलों की घाटी में करीब 500 किस्म के फूल देखने को मिल सकते हैं। इसका इतिहास बेहद रोचक है। फूलों की घाटी का जिक्र रामायण में भी है। कहा जाता है कि लंका से युद्ध के दौरान जब भगवान राम के भाई लक्ष्मण मुरक्षित हो गए तब हनुमान जी इसी फूलों की घाटी में आए थे। जब उन्हें संजीवनी नहीं मिली तो वो यहां से पहाड़ ही उठाकर ले गए थे। जिसमें संजीवनी उगती थी। घाटी में उगने वाले फूलों से दवाई भी बनाई जाती है।

क्या है मान्यताएं?
ऐसी मान्यता है कि फूलो की घाटी में परियां निवास करती हैं। यही वजह है कि लंबे वक्त तक लोगों ने इस घाटी का रुख नहीं किया। फूलों की घाटी की खोज सबसे पहले फ्रैंक स्मिथ ने 1931 में की। फ्रैंक ब्रिटिश पर्वतारोही थे। फ्रेंक और उनके साथी होल्डसवर्थ ने इस घाटी की खोज की थी। इसके बाद फूलों की घाटी मशहूर पर्यटल स्थल बन गया। इस घाटी को लेकर स्मिथ ने ‘वैली ऑफ फ्लॉवर्स’ किताब भी लिखी थी। फूलों की घाटी को यूनेस्को ने 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.