उत्तराखंड के किस जिले को मिली कितनी वैक्सीन, किसी पहले लगेगा टीका, अपने मन में उठे वैक्सीनेसन से जुड़े हर सवाल का जवाब पढ़ लीजिये

पूरे देश में कोरोना का टीका लगना शुरू हो गया है। पहले करीब 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जाना है।

जिसमें सबसे पहले एक करोड़ हेल्थ वर्कर्स और 2 करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 26 करोड़ उन लोगों को टीका लगाया जाएगा जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है और एक करोड़ उन लोगों को टीका लगाया जाएगा जिनकी उम्र 50 साल से कम है, लेकिन वो किसी ने किसी बीमारी से पीड़ित हैं। जिन पर कोरोना के अटैक का ज्यादा खतरा है। 30 करोड़ लोगों को टीका लगने के बाद बाकियों को टीका लगना शुरू होगा और ये प्रक्रिया पूरे देश में लागू है।

उत्तराखंड की बात करें तो कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए देहरादून में पांच हरिद्वार, उधम सिंह नगर में चार, नैनीताल में तीन और दूसरे जिलों में 2-2 जगहों पर टीकाकरण सत्र होना है। वैक्सीनेशन के लिए 34 चिन्हित स्थानों में से 32 सरकारी चिकित्सा संस्थान । इसमें ऋषिकेश का एम्स और ऋषि कुल आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं. जबकि हिमालयन मेडिकल कॉलेज और गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज निजी संस्थानों में शामिल हैं।

वैक्सीनेशन के पहले दिन यानि आज करीब 3400 हेल्थ वर्करों को टीकाकरण किया जाएगा। राज्य के डीजी हेल्थ डॉक्टर अमिता उप्रेती का कहना है कि सभी जिलों में वैक्सीन सुरक्षित तरीके से पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन सभी टीकाकरण सत्रों में निर्धारित कोल्ड चेन प्रणाली के तहत उपलब्ध रहेगी।

उत्तराखंड के किस जिले को मिली कितनी डोज
जिला डोज
देहरादून 28920
हरिद्वार 18050
नैनीताल 12010
उधम सिंह नगर 8680
टिहरी गढ़वाल 7160
पौड़ी गढ़वाल 7670
अल्मोड़ा 6970
पिथौरागढ़ 5820
चमोली 4880
उत्तरकाशी 3950
बागेश्वर 3320
चंपावत 2610
रुद्रप्रयाग 2580

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.