कोरोना से जंग में IIT रुड़की के प्रोफेसर का बड़ा कारनामा, तैयार किया एप, कुछ सेकेंड में पता चलेगा आप कोरोना पॉजिटिव या निगेटिव

कोरोना को हराने के लिए पूरा देश एकजुट है। सरकार के साथ ही आम आदमी अपने स्तर पर योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में IIT रुड़की के प्रोफेसर ने एक कमाल का एप तैयार किया है।

सिविल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक प्रोफेसर कमल जैन ने ये एप कोरोना की पहचान के लिए तैयार किया है। इस एप की खासियत ये है कि ये किसी भी व्यक्ति के एक्स-रे की जांच के आधार पर कुछ ही सेकेंड में ये बता देगा कि शख्स कोरोना पॉजिटिव या निगेटिव। आपको बता दें कि प्रोफेसर कमल जैन इससे पहले भी एक सॉफ्टवेयर बना चुके हैं, जो कोरोना संदिग्ध या पॉजिटिव के आसपास होने पर अलर्ट कर देता है।

जिस प्रोफेसर ने इस एप को तैयार किया है उनके मुताबिक इस एप का इस्तेमाल काफी आसान है। उन्होंने बताया कि कोरोना संदिग्ध को अपनी छाती का एक्सरे कराना होगा। इसके बाद ये सॉफ्टवेयर उस एक्स-रे को स्कैन करने के बाद डीप लर्निंग करेगा और बताएगा कि एक्स-रे रिपोर्ट वाले व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हैं या नहीं। बता दें कि जिस तरह से देशभर में कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में क्स-रे की मदद से कोरोना की जांच से काफी सहायता मिलेगी।

कैसे काम करेगा एप?

एप में कोरोना पीड़ित शख्स के एक्स-रे से संबंधित डाटा को फीड किया गया है। इंटरनेट पर मौजूद कोरोना पीड़ितों से जुड़ी एक्स रे डिटेल को सॉफ्टवेयर में अपलोड किया गया है। संदिग्ध व्यक्ति के एक्स-रे को सॉफ्टवेयर में स्कैन करने के बाद यह एक्स-रे की न केवल मैचिंग करेगा, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ज्यादा एडवांस तकनीक डीप लर्निंग करेगा और रिजल्ट देगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

6 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

6 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

6 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.