उत्तराखंड: देश के आखिरी गांव से सीखिये कैसे कोरोना वायरस से खुद को बचाएं?

देश में कोरोना वायरस के मामले बुलेट की रफ्तार सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से हर दिन 90 हजार से ज्यादा केस रिपोर्ट हो रहे हैं।

हर शहर हर गांव में कोरोना ने दस्तक दे दी है, लेकिन उत्तराखंड के चमोली में बसा देश के आखिरी गांव में स्थानीय लोगों की सजगता की वजह से वहां पर कोरोना के अब तक एक भी केस सामने नहीं आए हैं। चीन से सटा ये है माणा गांव। गांव वाले न केवल बदरीनाथ धाम आने वाले यात्रियों, बल्कि सेना के जवानों से भी दूरी बनाई हुई है। कोरोना काल में सेना की आवाजाही गांव के बीच से गुजरने वाले पारंपरिक रोड की जगह अब वैकल्पिक मार्ग से हो रही है। ग्रामीण इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं कर रहे।

चमोली में अब तक जो भी मामले कोरोना के सामने आए हैं, उनमें सबसे ज्यादा चपेट में सेना के ही जवान हैं। इसलिए ग्रामीणों ने यात्रियों के साथ ही सेना के जवानों से भी दूरी बनाई हुई है। माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोलफा के मुताबिक गांव में अब तक किसी को भी कोरोना वायरस नहीं हुआ, इसका श्रेय गांव वालों को ही जाता है। इसके साथ ही यहां का खान-पान भी कोरोना संक्रमण से बचने में ग्रामीणों के लिए मददगार साबित हो रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.