उत्तराखंड: औषधीय गुणों से भरपूर पहाड़ों के ‘काफल’ पर भी लॉकडाउन का असर, फल की खूबियां आपको हैरान कर देंगी

देशभर में लागू लॉकडाउन का असर हर चीजों पर पड़ रहा है। पहाड़ों पर पाए जाने वाला फल काफल भी इससे अछूता नहीं है। लॉकडाउन की वजह से इस बार पहाड़ों पर रहने वाले लोग इसे बेच नहीं पा रहे हैं।

ये पहाड़ों पर रहने वाले लोगों की आजीविका का एक साधन है। पहले लोग इस फल के सीजन में एक दिन में इससे 400-500 रुपये कमा लेते थे, लेकिन इस बार वो इसका कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। जिसका असर उनकी आम जिंदगी पर पड़ रहा है। आपको बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर काफल सिर्फ पहाड़ों पर ही पाया जाता है। कमाल की बात ये है कि इसके पौधे के लगाना नहीं पड़ता, ये कुदरती है और खुद से ही पहाड़ों पर उगता है। इसका वैज्ञानिक नाम मिरिका एस्कुलेंटा (Myrica esculata) है। ये उत्तरी भारत के पर्वतीय क्षेत्र, के हिमालय के तलहटी क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक सदाबहार पौधा है। ये गर्मियों में उगता है और पहाड़ों में काफी लोकप्रिय है।

काफल के फायदे

ये फल विटामिन से भरा होता है। इसमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। ये पहाड़ी फल एंटी ऑक्सीडेंट से भरा होता है। इसका स्वाद खट्टा और मीठा होता है।  इस फल में कई तरह के प्राकृतिक तत्व भी पाए जाते हैं। जैसे माइरिकेटिन, मैरिकिट्रिन और ग्लाइकोसाइड्स इसके अलावा इसकी पत्तियों में फ्लावेन -4-हाइड्रोक्सी-3 पाया जाता है।

काफल कई बीमारियों में बहुत फायदेमंद है। एनीमिया, अस्थमा, ब्रोकाइटिस, जुखाम, अतिसार, बुखार, मूत्राशय रोग और यकृत संबंधी बीमारियां इसे खाने भर से ठीक हो जाती हैं। काफल के पेड़ की छाल, फल और पत्तियां भी औषधीय गुण सेभरी होती हैं। इसकी छाल में एंटी इन्फ्लैमेटरी, एंटी-हेल्मिंथिक, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल क्वालिटी पाई जाती है। इतने गुण होने की वजह से ये कैंसर जैसी बीमारी को भी सही करने में भी काफी कारगर है। ये आपको खूबसूरती बढ़ाने और जवान बनाए रखनें में भी खूब उपयोग होता है।

फल के ऊपर मोम के प्रकार के पदार्थ की परत होती है और जब इस फल को फल को गर्म पानी में उबाला जाता है तो मोम अलग हो जाती है। ये मोम अल्सर जैसीबीमारी में बहुत कारगर होता है।

मोहन गिरी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.