उत्तराखंड: बड़ी तादाद में नेपाली नागरिकों के भारत आने की वजह क्या है, इससे भारतीयों को क्या नुकसान होगा?

कोरोना महामारी ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। एक तरफ वायरस की चपेट में आ रहे लोग, दूसरी तरफ इस महामाही की वजह से बड़ी तादाद में जा रही लोगों की नौकरियां लोगों के लिए मुसीबत बन रही है।

पड़ोसी मुल्क नेपाल से पहले लोग बड़ी तादाद में रोजगार की तलाश में भारत आते थे, लेकिन कोरोना महामारी के दौर ये संख्या घट गई थी। अब एक बार फिर पेट डर पर भारी पड़ रहा है। बेरोजगारी के चलते बड़ी तादाद में नेपाली कोरोना के डर को भी दरकिनार कर रहे हैं। उत्तराखंड में बनबसा सीमा से हर दिन नेपाली नागरिक रोजगार की तलाश में भारत में प्रवेश कर रहे हैं। पिछले तीन महीने में करीब आठ हजार नेपाली नागरिक भारत पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड से लगी नेपाल की सीमा के रास्ते हर दिन करीब 100 लोग पड़ोसी मुल्क से यहां आ रहे हैं।

आपको बता दें कि कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से भारत में रह रहे नेपाली बड़ी तादाद में अपने देश लौट गए थे। कई महीने गुजरने के बाद भी जब वहां रोजगार नहीं मिला तो एक बार फिर वो भारत का रुख कर रहे हैं। नेपाली नागरिक भारत में निर्माण कार्य, बागानों, होटलों, चौकीदारी और घरों पर काम करने के लिए आते हैं। नेपाल के मुकाबले उन्हें यहां ज्यादा मजदूरी मिल जाती है। हालांकि उनके यहां आने से अब यहां इस तरह का काम करने वालों के ली टेंशन बढ़ गई है। पहले ही बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों को डर सताने लगा है कि अब उन्हें नौकरी मिलने में और दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इस मुश्किल घड़ी में भारत ने भले ही नेपाल के नागरिकों को यहां आने की इजाजत दे दी हो, लेकिन नेपाल ने भारतीय नागरिकों को नेपाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है, जिससे कई भारतीय बेरोजगार हो गए हैं। बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि नेपाल सरकार बनबसा के व्यापारियों को वसूली के लिए भी सप्ताह में एक दिन नेपाल जाने की अनुमति नहीं दे रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.