उत्तराखंड का वो पर्वत जहां अज्ञातवास का आखिरी दौर पांडवों ने गुजारा था

उत्तराखंड के पहाड़ अपने में कई इतिहास समेटे हुए है। इसी में से एक जगह है ब्रह्म पर्वत।

कहा जाता है कि महाभारतकालीन पांडू पुत्रों ने अज्ञातवास के दौरान देवभूमि में कई जगह पर रुके थे, लेकिन द्वापर युग में पांडू पुत्रों ने अज्ञातवास का आखिरी दौर उत्तराखंड के पहाड़ों पर गुजारे। अल्मोड़ा में हिंदू मतावलंबियों के लिए प्रसिद्ध द्रोणागिरि पर्वत श्रृंखला पर स्थित है पांडवखोली। माना जाता है कि द्वापर युग में पांडू पुत्रों ने अज्ञातवास का आखिरी दौर यहीं गुजारा था। कहा जाता है यहीं पर उन्होंने ध्यान लगाया, योग किया। कालांतर में महाअवतार बाबा ने इसी जगह से वैदिक संस्कृति से जुड़े क्रिया योग को पुनर्जीवित किया। ये पर्वत शिखर ब्रह्मज्ञान भी कराता है लिहाजा इसे ब्रह्म पर्वत भी कहा जाता है।

पौराणिक लोक कथाओं के मुताबिक जबल पांडव जुए में सब कुछ हार गए, तो उन्हें अज्ञातवास भी झेलना पड़ा था। कहते हैं कि पांडव अपनी राजधानी हस्तिनापुर की सीमा पार कर जब उत्तराखंड पहुंचे तो साधुवेश में गर्ग नदी को पार कर पहाड़ की सीमा को पार कर कुमाऊं के वर्तमान प्रवेश द्वार काठगोदाम से आगे रानीबाग होते हुए पहाड़ी चढऩा शुरू किया। कहते हैं यहां से सीधा गगार की चोटी से रामगढ़ और मुक्तेश्वर होते हुए पांडव गरमपानी रानीखेत और गगास नदी के किनारे बगवालीपोखर पहुंचे।

कहा जाता है कि पांडवों का पीछा करते पीछा करते हुए कौरव भी पहुंचे। बगवालीपोखर में पांडवों ने अचानक तेजी से पथ बदल दिया। और सीधा ऋषि गर्गी की तपोस्थली भरतकोट की चोटी की ओर बढ़ गए। जबकि कौरव थक हार कर बगवालीपोखर में ही रुक गए। वहां द्युत क्रीड़ा में मस्त हो गए। दूसरी आरे पांडव महाराजा भरत की तपोस्थली भरतकोट की शिखर से होकर दूनागिरि की उस चोटी की ओर बढ़ गए, जहां वैदिक काल में महाबली हनुमान लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी लेकर लंका के लिए हवाई मार्ग से आगे बढ़े थे।

कहते हैं कि पांडवखोली की अध्यात्मिक गुफा में ध्यानमग्न भीम अक्सर अपनी रजाई को सुखाने के लिए पर्वत शिखर पर फैला देते थे। इस अद्भुत पूरे मैदान को आज भी भीम की गुदड़ी के नाम से जाना जाता है। ये भी मान्यता है कि पांडव जिस घास से दतून करते थे, वह वनस्पति प्रजाति वज्रदंती के रूप में आज भी विद्यमान है। लोग यहां नवंबर और दिसंबर के बीच लगने वाले मेले में भीम की गुदड़ी यानी भीम के मैदान से वज्रदंती लेकर लौटते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.