उत्तराखंड स्पेशल: देवभूमि में घूमने की 10 बेहद खूबसूरत जगह

उत्तराखंड पहाड़ों से घिरा हुआ देश का ऐसा प्रदेश जहां घूमने के लिए बहुत सी घूबसूरत जगह हैं।

आप प्रकृति की गोद में जाना चाहते हैं तो आपको एक बार पहाड़ों के इस राज्य में जरूर आना चाहिये। यहां हिल स्टेशन से लेकर तीर्थ स्थल भी हैं। सूबे से हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र और पावन मानी जाने वाली नदियों में से दो नदियां गंगा और यमुना का उद्गम स्थल भी है। जहां हर साल अलग-अलग जगहों से बहुत सारे पर्याटक घूमने आते हैं। चलिये आपको वो 10 जगह बताते हैं जहां आप कम बजट में घूमने जा सकते हैं।

ऋषिकेश

ये शहर गंगा के साथ हिमालय की तलहटी में कई प्राचीन और भव्य मंदिरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा यहां योग आश्रम भी है। आपको बता दें पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटक स्थल ऋषिकेश को भारत के एडवेंचर स्पोर्ट्स के केंद्र के रूप में भी विकसित किया गया है। यहां व्हाइट वाटर राफ्टिंग, फ्लाइंग फॉक्स, माउंटेन बाइकिंग, बंजी जंपिंग वगैरह की शानदार एक्टिविटीज देखने को मिलती हैं।

नैनीताल

नैनीताल उत्तराखंड राज्य के झीलों का शहर कहत हैं। ये सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक हैं, जो पहाड़ियों के बीच में स्थित एक खूबसूरत पर्वतीय स्थल है। इसे ‘नैनी झील’ के नाम से भी जाना जाता है। प्राकृतिक खूबसूरती और बर्फ से ढकी पहाड़ियों और शांत झीलों कि वजह से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है।

मसूरी

ये एक ऐसा टूरिस्ट स्पॉट है, जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी खूबियों और विशेषताओं के लिए अपनी ओर आकर्षित करता हैं। मसूरी “क्वीन ऑफ द हिल्स” के नाम से भी जाना जाता हैं। मसूरी की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 7 हजार फीट की है। मसूरी पर्यटकों को एक शांत और सुखद जलवायु का अनुभव कराता है।

बदरीनाथ

बदरीनाथ नर और नारायण पर्वत श्रृंखलाओं के बीचो-बीच नीलकंठ पर्वत शिखर पर स्थित चारों धामों में से एक तीर्थ स्थल हैं। बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित एक तीर्थस्थल है। बद्रीनाथ धाम का जिक्र अलग-अलग वेदों में भी किया गया है। बदरीनाथ का जिक्र हिंदू पौराणिक कथाओं में विशेष रूप से किया गया है। यहां हर साल लाखों की तादाद में तीर्थ यात्री आते हैं।

केदारनाथ

बदरीनाथ की तरह ही केदारनाथ भी अपने प्राचीन शिव मंदिर, तीर्थ स्थल, हिमालय पर्वतमाला और मन को तृप्त कर कर देने वाले दृश्यों के लिए लोकप्रिय है। केदारनाथ मंदिर चोराबाड़ी ग्लेशियर और केदारनाथ की चोटियों से घिरा हुआ है। केदारनाथ में बर्फ से ढकी चोटियों के साथ-साथ अनगिनत पर्वतमालाएं हैं।

हरिद्वार

हरिद्वार को योग की नगरी भी कहा जाता है। गढ़वाल क्षेत्र में गंगा नदी के तट पर स्थित एक खूबसूरत प्राचीन शहर है। यहां हर साल लाखों की तादाद में भक्त पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने आते हैं। हर बारह सालें में एक बार हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध कुंभ के मेले का आयोजन किया जाता हैं। इस कंभ मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। हरिद्वार में साल 2021 में भी कुंभ का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी चल रही है। हरिद्वार के अलावा भारत के तीन शहर प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में कुंभ मेला लगता है।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड में हिमालय की तलहटी के बीच में स्थित एक नेशनल पार्क है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यानो में से एक है, जिसकी स्थापना सन 1936 में हैली नेशनल पार्क के रूप में गयी थी। जिम कार्बेट नेशनल पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर की प्रजातियों का निवास स्थान बनाया गया है। आपको बता दें जिम कार्बेट नेशनल पार्क में करीब 580 पक्षीओं की प्रजातियां, 50 प्रजातियों के पेड़ और जानवरों की लगभग 50 प्रजातियां हैं। यह पार्क लगभग 500 से अधिक वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

यमुनोत्री

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में से एक यमुनोत्री यमुना नदी की उत्पत्ति के रूप में श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष पर्यटन स्थल बन चुका हैं और यह छोटे चार धाम में से एक हैं, जो 3293 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हिंदू पौराणिक कथाओं की मानें तो यमुना में स्नान करने से जीवन के अंतिम समय में मृत्यु दर्द रहित हो सकती है।

गंगोत्री

उत्तराखंड का दर्शनीय स्थल गंगोत्री उत्तरकाशी में स्थित एक तीर्थस्थल हैं। पौराणिक कथाऔं की मानें तो सदियों पहले राजा भागीरथ की तपस्या के बाद देवी गंगा ने उनके पूर्वजों के पापों को धोने के लिए खुद को एक नदी के रूप में प्रवाहित किया। लेकिन ऊंचाई से गिरते हुए जल के वेग को कम करने के लिए भगवान शिव ने आपनी जटाओं में उस जल को समा लिया। गंगा नदी के इस स्थान को भागीरथी भी कहा जाता है।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.