उत्तराखंड स्पेशल: क्या आपको पता है बदरीनाथ मंदिर का नाम बदरीनाथ कैसे पड़ा?

बदरीनाथ मंदिर का नाम बदरीनाथ कैसे पड़ा इसकी एक रोचक कथा है

ये तो सभी जानते हैं कि बदरीनाथ मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकंदा नदी के तट पर स्थित एक हिंदू मंदिर है, ये भगवान विष्णु को समर्पित है। ये मंदिर हिंदू धर्म के चार धामों में से एक है। ये एक प्राचीन मंदिर है और कहा जाता है कि निर्माण आदि गुरु शंकराचार्य ने 8वीं सदी में कराया था, लेकिन बहुत कम लोगों को ही ये पता है कि मंदिर का नाम बदरीनाथ मंदिर कैसे पड़ा। बदरीनाथ मंदिर का नाम बदरीनाथ कैसे पड़ा, इसके इसके पीछे एक रोचक कथा है।

कहा जाता है कि एक बार देवी लक्ष्मी, भगवान विष्णु से रूठकर मायके चले गयीं थीं। तब भगवान विष्णु ने देवी लक्ष्मी को मनाने के लिए तपस्या की। जब देवी लक्ष्मी की नाराजगी दूर हुई। तब देवी लक्ष्मी भगवान विष्णु को ढूंढते हुए उस जगह पहुंच गई, जहां भगवान विष्णु तपस्या कर रहे थे। उस वक्त उस जगह पर बदरी(बेड) का वन था। बेड के पेड़ में बैठकर भगवान विष्णु ने तपस्या की थी इसलिए लक्ष्मी जी ने भगवान विष्णु को ‘बदरीनाथ’ नाम दिया था।

क्या है मंदिर की मान्यताएं?
बदरीनाथ मंदिर की पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक जब गंगा नदी धरती पर अवतरित हो रही थी, तब गंगा नदी 12 धाराओ में बट गयी। इसलिए इस जगह पर मौजूद धारा अलकनंदा के नाम से प्रसिद्ध हुई और इस जगह को भगवान विष्णु ने अपना निवास स्थान बनाया और ये जगह बाद में बदरीनाथ कहलाया।

एक मान्यता ये भी है कि प्राचीन काल मे ये स्थान बेरो के पेड़ो से भरा हुआ करता था। इसलिए इस जगह का नाम बदरी वन पड़ गया और ये भी कहा जाता है की इसी गुफा में ”वेदव्यास” ने महाभारत लिखी थी। पांडवों के स्वर्ग जाने से पहले ये जगह उनका अंतिम पड़ाव था, जहां वे रुके थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 month ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 month ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.