उत्तराखंड स्पेशल: सांप और अजगर के लिए बनाया गया पुल, ये है वजह

उत्तराखंड के नैनीतल में सांप और अजगर जैसी प्रजातियों के लिए पुल बनाया गया है। गाड़ियों से कुचलकर मरने वाले सांपों की जिंदगी बचाने के लिए वन विभाग ने ये कोशिश की है।

सड़कों पर, नदियों पर आम आवाजाही के लिए बनाए पुलों को आपने देखा होगा और उस पर चले भी होंगे, लेकिन क्या आपने कभी जमीन पर रेंगने वाली प्रजातियों के लिए बनाए गए पुल के बार में सुना है या कभी देखा है। उत्तराखंड के नैनीतल में सांप और अजगर जैसी प्रजातियों के लिए पुल बनाया गया है। हाईवे क्रॉस करने के दौरान गाड़ियों से कुचलकर मरने वाले सांपों की जिंदगी बचाने के लिए ये रामनगर के वन प्रभाग ने ये कोशिश की है। ये फ्लाइओवर ईको फ्रेंडली है। बांस, रस्सी और घास से महज दो लाख लागत से बना ये पुल तैयार हो चुका है।

आपको बता दें कि हल्द्वानी और तराई की ज्यादातर सड़कें जंगलों के बीच से निकलती है। वन बहुल क्षेत्र होने की वजह सेण अक्सर हाथी, बाघ, गुलदार के अलावा हिरण और नीलगाय भी सड़कों पर नजर आती है। जंगलों के बीच से गुजरने वाली सड़क इंसानों के साथ वन्यजीवों के लिए भी अब आम रास्ता ही बन चुकी है। बड़े वन्यजीव दूर से नजर आने और उनसे डर की वजह से भी चालक अपने वाहन पहले ही रोक लेते हैं। मगर साप, अजगर, मानीटर लेजर्ड जैसे सरीसृपों के अलावा बंदर और गिलहरी अक्सर हादसों का शिकारी होकर दम तोड़ देते हैं।

इन्हीं हादसों को देखते हुए DFO रामनगर ने कालाढूंगी रेंज में ईको ब्रिज बनाने की कवायद शुरू की। 80 फीट लंबा है ब्रिज कालाढूंगी से नैनीताल हाईवे पर छोटी हल्द्वानी से दो किमी. आगे एक तीखा मोड़ है। उतार पर होने के चलते पहाड़ से आने वाली गाड़ियां तेजी से उतरती है। टूरिस्ट सीजन में इस हाईवे पर ट्रैफिक और बढ़ जाता है। मोड़ और उतार की वजह से ड्राइवर ब्रेक भी नहीं मारते। जिससे यहां सरीसृपों की जिंदगी पर खतरे का डर ज्यादा रहता है। इसी के मद्देनजर वन विभाग ने यहां करीब 80 फीट लंबा ईको ब्रिज बनाया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.