उत्तराखंड स्पेशल: एक ऐसा मंदिर जहां त्रिशूल को छूने पर होता है कंपन्न, क्या है इसका रहस्य?

उत्तराखंड देवों की भूमि है। यहां दूसरे प्रदेशों की तुलना में कहीं ज्यादा मंदिर है और हर मंदिर की अपनी खासियत है। कुछ के अपने रहस्य भी।

इसी तरह का एक मंदिर चमोली जिले में है। इसे गोपेश्वर मंदिर कहते हैं। इसे गोस्थल के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि पश्वीश्वर महादेव देवी पार्वती के साथ मंदिर में वास करते हैं। बद्रीनाथ के धर्माधिकारी भुवनचंद्र उनियाल के मुताबिक स्कंदपुराण के केदारखंड में इस तीर्थ के बारे में बताया गया है।

इस मंदिर में एक त्रिशूल वो हैरान करने वाला है। अगर ताकत के साथ इस त्रिशूल को हिलाने की कोशिश की जाए तो वो बिल्कुल भी कंपित नहीं होगा, लेकिन भक्ति के साथ कनिष्ठ उंगली (हाथ की सबसे छोटी उंगली) से छुआ जाए तो त्रिशूल में बार-बार कंपन होता है।

ऐसा कहा जाता है कि महादेव ने अपने तीसरे नेत्र से कामदेव को इसी जगह पर भस्म कर दिया था। इसीलिए शिवजी को इस क्षेत्र में झषकेतुहर भी कहा जाता है। इसी जगह पर भगवान शिवजी का नाम रतीश्वर भी पड़ा, क्योंकि कामदेव के भस्म होने के बाद कामदेव की पत्नी रति ने यहां एक कुंड के निकट घोर तप किया और भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया कि कामदेव प्रद्युम्न के रूप में भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र बनकर जन्म लेंगे और वही तुम्हारी उनसे भेंट होगी। जहां रति ने तप किया, उस कुंड का नाम रतिकुंड पड़ा। जिसे वैतरणीकुंड भी कहा जाता है। द्वारिका में प्रद्युम्न के रूप में कामदेव का जन्म होता हैं और मायावती के रूप में रति का भी पुनर्जन्म होता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.