देहरादून: यूपी की फराह ने तोड़ा धर्म का बंधन, उत्तराखंड के नमन के साथ ली सात फेरे

उत्तर प्रदेश की मेरठ की रहने वाली मुस्लिम लड़की फराह ने ऋषिकेश के नमन के साथ सात फेरे लिये। फराह के घर वाले उसकी इस शादी के खिलाफ थे।

कहते हैं कि प्यार धर्म की बंदिशों से परे है। वो कसी सीमाओं में नहीं बंधता। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश की मेरठ की रहने वाली मुस्लिम लड़की फराह ने ऋषिकेश के नमन के साथ सात फेरे लिये। फराह के घर वाले उसकी इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन उसने प्यार के लिए घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की। शादी के बाद माही बनी फराह ने कोर्ट में बयान देते हुए प्रेमी नमन के साथ रहने की बात कही जिसके बाद पुलिस ने माही को थाने से ही नमन के साथ विदा किया है। इस दौरान माही ने खुद अपने हाथों से थाना परिसर में मौजूद लोगों को मिठाई बांटकर मुंह मीठा कराया है। सास-ससुर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

शादी में आई बड़ी मुश्किलें

फराह और नमन दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते थे। अलग-अलग धर्मो के होने की वजह से फराह के परिजनों ने उसका विरोध करते हुए घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी थी। जिसके बाद 13 दिसंबर को फराह बिना किसी को बताए नमन के साथ घर से ऋषिकेश चली गई। जहां दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली और शादी के बाद फराह ने अपना नाम बदलकर कर माही रख लिया।

फराह के घर से भाग जाने पर उसके परिवार वालों ने नमन के खिलाफ बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं नमन के पिता ने मुस्लिम परिवार के खिलाफ बेटे के अपहरण की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए ऋषिकेश के होटल से प्रेमी जोड़े को ढूंढ लिया।

पुलिस ने फराह का कोर्ट में पेश कर 164 के तहत बयान कराए। जहां फराह से माही बन चुकी प्रेमिका ने पति नमन के साथ जाने की बात कही। माही ने कहा कि वह बालिग है और अपने होश-हवास में नमन के साथ शादी की है। अब वो नमन के साथ ही रहना चाहती है। उसने नमन के साथ जीने मरने की कसम खाई हुई है। अगर उसे उसके घर भेजा गया तो वह जीवित नहीं रहेगी। पुलिस ने बयान दर्ज कर दोनों को छोड़ दिया। इस दौरान थाने में दोनों के परिजन पहुंचे हुए थे। फराह के परिजनों ने उसे समझा कर घर ले जाने की लाख कोशिश की लेकिन फराह, नमन के साथ जाने की जिद्द पर अड़ी रही। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फराह उर्फ माही को थाने से नमन और उसके परिजनों के साथ विदा किया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.