उत्तराखंड स्पेशल: 82 साल बाद 11वें साल में पड़ रहा कुंभ..तब हुआ था दर्दनाक हादसा!

82 साल बाद इस बार हरिद्वार कुंभ बारह की बजाय ग्यारह साल बाद पड़ रहा है। 11 साल बाद कुंभ पड़ने पर दर्दनाक कहानी जुड़ी है। 1938 में कुंभ के दौरान भीषण हादसा हुआ था।

हरिद्वार में अगले साल होने वाले कुंभ की तैयारी जोरों पर चल रही है। प्रशासन कुंभ की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। सुरक्षा से लेकर सुविधा के स्तर पर श्रद्धालुओं को किसी कमी का ऐहसास ना हो प्रशासन इसकी पूरी तैयारी कर रहा है। इस बार खास ये है कि 82 साल बाद इस बार हरिद्वार कुंभ बारह की बजाय ग्यारह साल बाद पड़ रहा है। इससे पहले 1938 में कुंभ ग्यारह साल बाद पड़ा था। हालांकि 11 साल बाद कुंभ पड़ने पर दर्दनाक कहानी जुड़ी है। 1938 में कुंभ के दौरान भीषण हादसा हुआ था। गंगा पार बसा मेला भीषण आग के बाद पूरी तरह उजड़ गया था और भगदड़ में सैकड़ों यात्रियों को जान भी गंवानी पड़ी थी।

कुंभ मेले बारह साल बाद आते हैं। ग्रहों के राजा बृहस्पति कुंभ राशि में प्रत्येक बारह साल बाद प्रवेश करते हैं। प्रवेश की गति में हर बारह साल में अंतर आता है। यह अंतर बढ़ते बढ़ते सात कुंभ बीत जाने पर एक साल कम हो जाता है। इस वजह से हर आठवां कुंभ ग्यारहवें साल में पड़ता है। साल 1927 में हरिद्वार में सातवां कुंभ था। आठवां कुंभ 1939 में बारहवें साल आने की बजाय 1938 में ग्यारहवें वर्ष आया। तब नाव का पुल बनाकर गंगा के पार वर्तमान शोल क्षेत्र और रोड़ी मैदान में 1938 का कुंभ मेला लगा था।

ये मेला और बाजार हजारों छप्परों में लगा था। अचानक छप्परों में हलवाई की भट्टी से आग लग गई। देखते ही देखते यह आग पूरे मेला क्षेत्र में फैल गई। इससे भगदड़ मच गई और सैकड़ों यात्रियों को जान गंवानी पड़ी। इनमें कई जल गए और कई गंगा में बह गए थे। उस समय आज की तरह प्रबंध नहीं होते थे। उसी भयावह कांड के बाद 1950 के कुंभ मेले से व्यापक प्रबंध शुरू हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.