उत्तराखंड स्पेशल: इस मंदिर में रुकी थी भगवान शिव की बारात, मंदिर की घंटियों के रहस्य से हर कोई है हैरान!

ऋषिकेश में एक ऐसा मंदिर है। कहा जाता है कि यहां भगवान शिव का मंदिर और मंदिर की हर घंटी से अलग-अलग ध्वनि निकलती है।

उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है। कहा जाता है कि यहां के कण-कण में देवताओं का वास है। पहाड़ों का ये प्रदेश जितना अपनी खूबरसूरती के लिए जाना जाता है। उतना ही आकर्षण का केंद्र यहां के मंदिर है। हर मंदिर अपने आप मे एक रहस्य समेटे है। ऐसा ही एक मंदिर ऋषिकेश में है। यहां पर भगवान शिव का अद्भुत मंदिर है। इस मंदिर को भूतेश्वर बाबा मंदिर नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां भोले बाबा की बारात रुकी थी। जब भगवान शिव, सती से विवाह करने के लिए बारात लेकर चले तब सती के पिता राजा दक्ष ने इसी मंदिर में भगवान शिव और उनकी बारात को रुकवाया था। कुछ लोग इसे गुप्त मंदिर भी कहते हैं। मान्यता है कि यहां आने से भूत-प्रेत बाधाएं दूर हो जाती हैं। अगर कोई असाध्य रोग से पीड़ित हो तो उसे एक बार इस मंदिर के दर्शन कर भोले बाबा से प्रार्थना अवश्य करनी चाहिए। माना जाता है कि इस मंदिर में भगवान शिव के सच्चे भक्तों को ही दर्शन प्राप्त होते हैं।

इस मंदिर की मिट्टी में शक्ति मानी जाती है। यहां आने वाले भक्त इस मंदिर की माटी को अपने साथ ले जाते हैं। अगर कोई अवसाद या किसी नशे की लत से परेशान है या मन बेहद अशांत रहता है तो ऐसे भक्तों को यहां बाबा के दर्शन अवश्य करने चाहिए। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग के चारों तरफ दस घंटियां हैं और सभी घंटियों की अलग-अलग ध्वनि है। ये हर किसी के लिए एक रहस्य की तरह से है कि आखिर हर घंटी से अलग-अलग तरह की ध्वनि कैसे आती है।

ये मंदिर तीन तरफ से राजाजी नेशनल पार्क से घिरा है। जिसकी वजह से इसकी तरफ फैली हरियाली लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। भूतनाथ मंदिर सात मंजिला इमारत है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

13 hours ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.