फोटो: सोशल मीडिया
मसूरी एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हिल स्टेशन गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी पर स्थित है।
उत्तराखंड के हर शहर की अपनी खासियत है। इन्हीं खासियतों की वजह से यहां के अलग-अलग शहरों में देश-विदेश से पर्यटक फुर्सत के कुछ पल बिताने आते हैं। उन्हीं खूबसूरत जगहों में से एक जगह है मसूरी। द क्वीन ऑफ़ हिल्स कहलाने वाला मसूरी, देहरादून जिले में आता है। मसूरी एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हिल स्टेशन गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला की तलहटी पर स्थित है।
मसूरी की खासियत
मसूरी को गंगोत्री, यमनोत्री के प्रदेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। इस जगह पर मंसूर की झाड़ी मुख्य रूप से पाई जाती है। इन्ही झाड़ी पर इसका नाम मसूरी रखा गया है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 2 हजार मीटर है। इस जगह पर वैसे तो आप कभी भी घूमने आ सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा वक्त मार्च से नवंबर तक का होता है। ठंड में यहा का तापमान जीरो तक चला जाता है। जबकि गर्मी में मैक्सिमम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहता है। कई बार गर्मी मे भी यहां रात के वक्त आपको हल्की ठंड का ऐहसास होता है। मॉनसून में भी इस हिल स्टेशन की सुंदरता और भी बढ़ जाती है।
मसूरी घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप यहा पर ट्रेन, जहाज, या अपनी खुद की कार से जा सकते हैं। एअरपोर्ट से मसूरी जाने के लिए आसानी से बस, टैक्सी, कैब भी मिल जाती है। ट्रेन से जाना चाहते हैं तो देहरादून रेलवे स्टेशन से आपको यहां जाने के लिए आसानी से पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिल जाता है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.