टनकपुर-दिल्ली ‘पूर्णागिरी जनशताब्दी’ स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, जान लीजिए किराया, स्टॉपेज और टाइमिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। आज से टनकपुर से दिल्ली के लिए पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस का शुरुआत हो गई है।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने टनकपुर से चलने वाली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को नई दिल्ली में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वर्चुअल आयोजित इस समारोह में रेल मंत्री ने कहा कि रेल सेवा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस सौगात के लिए पीएम मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल का शुक्रिया अदा किया है।

उत्तर रेलवे की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक 27 फरवरी से ये ट्रेन अपने नियमित परिचालन के तहत टनकपुर से सुबह 11.25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। करीब पौने दस घंटे के सफर के बाद यह ट्रेन रात 9.35 पर दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से यहे ट्रेन सुबह 6.10 बजे रवाना होगी और शाम 4.10 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

रूट और स्टॉपेज
टनकपुर से ट्रेन 11.25 बजे रवाना होने के बाद बनबसा (11.38), पीलीभीत जंक्शन (12.30), इज्जतनगर जंक्शन (13.34), बरेली सिटी (13.55), बरेली जंक्शन (14.15), बशरतगंज (14.39) आंवला (15.00), करेंगी (15.22), दबतरा (15.32), आसफपुर(15.46), चंदौसी जंक्शन (16.10), राजा का सहसपुर जंक्शन (14.43), मुरादाबाद(14.33), अमरोहा (18.05), गजरौला जंक्शन (18.26), गढ़मुक्तेशवर (18.48), सिम्भाउली(19.04), हापुड़(19.38), पिलखुआ(19.59), गाजियाबाद (20.41), साहिबाबाद (20.54), दिल्ली शाहदरा(21.08) होते हुए दिल्ली जंक्शन (21.35) पहुंचेगी।

दिल्ली-टनकपुर के बीच ट्रेन का स्टॉपेज और टाइमिंग
वहीं दिल्ली से टनकपुर के लिए सुबह 6.10 बजे रवाना होने के बाद यह ट्रेन (05326) दिल्ली शाहदरा (6.24), साहिबाबाद(6.35), गाजियाबाद(7.14), पिलखुआ (7.42) हापुड़ (7.53) सिम्भाउली (8.20) गढ़मुक्तेशवर (8.32) गजरौला जंक्शन (8.53) अमरोहा (9.15), मुरादाबाद(10.00) राजा का सहसपुर जंक्शन (10.33) चंदौसी जंक्शन(10.55), आसफपुर (11.18) दबतरा (11.36) करेंगी (11.46) आंवला (12.09) बशरतगंज(13.05) बरेली जंक्शन (13.20) बरेली सिटी (8.20) इज्जतनगर जंक्शन (13.37) पीलीभीत जंक्शन (14.35) बनबसा (13.45) होते हुए टनकपुर (16.10) पहुंचेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.