फोटो: सोशल मीडिया
अनलॉक 4 की शुरुआत होते ही अब उत्तराखंड में पर्यटकों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बड़ी तादाद में अभी भले ही पर्यटक ना आ रहे हों, लेकिन कुछ-छुछ लोग प्रदेश घूमने आना शुरू कर दिये हैं।
घूमने आने वाले कई लोग तो सरकार की सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का ठीक से पालन कर रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं जिन्हें नियमों की बिल्कुल परवाह नहीं। ना ही उन्हें कोरोना का कोई खौफ है। योग नगरी ऋषिकेश में एक विदेशी महिला ने कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमककर धज्जियां उड़ाई। महिला का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि उसने ना तो मास्क पहन रखा है और ना ही कोरोना के दूसरे नियमों का पालन कर रही है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला पुलिसवाले से भी बदसलूकी कर रही है।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो केश के लक्ष्मणझूला पुल का है। यहां एक विदेशी महिला बिना मास्क लगाए घूम रही थी। पुलिस के एक जवान ने जब महिला को मास्क नहीं पहनने के लिए टोका और मास्क पहनने की हिदायत दी तो उसने पुलिस वाले का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। महिला पुलिसवाले से कहने लगी कि कहां है कोरोना और कैसा है कोरोना। हर जगह कोरोना का हल्ला मचा रखा है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.