लोकगायक बीके सामंत का एक गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
इस गीत के जरिये उन्होंने पंचेश्वर बांध में होने जा रहे निर्माण को लेकर पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा के लोगों की चिंता बयां करने की कोशिश की है। विकास के नाम पर बन रहे इस बांध का स्थानीय लोग विरोध भी कर रहे हैं। उनकी अपनी चिंताएं हैं। इन्हीं चिंताओं और पीड़ा को लोकगायक बीके सामंत ने अपने नए गीत ‘पंचेश्वर बांध’ में व्यक्त किया है। ‘डुबी जाला घर द्वार, डुबी जाला खेत, डांडा-कांणा बाटा सब होलि बस रेत’ जैसे शब्दों से सजा गीत बेहद मार्मिक बन पड़ा है। गीत में बांध परियोजनाओं का वो पहलू दिखाया गया है, जिसकी अक्सर अनदेखी कर दी जाती है। एक जनवरी को इस गीत को एक जनवरी यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, तब से अब तक इसे करीब 19 हजार लोग देख चुके हैं। आप भी देखिये गीत
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.