उत्तराखंड: महेंद्र सिंह धोनी के ‘गांव’ के लोगों की कैप्टन कूल से भावुक अपील

महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से ही पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड के लोग भी उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं, क्योंकि पहाड़ों से कैप्टन कूल का बहुत ही खास रिश्ता है।

पहाड़ों के लोग चाहते हैं कि धोनी अब उत्तराखंड आएं और यहां लोगों के लिए कुछ करें। आपको बता दें कि धोनी का पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली में हैं। हालांकि करीब 15 साल से धोनी यहां आए तक नहीं हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार समेत आखिरी बार 2004 में अपने गांव गए थे। दरअसल बाकी प्रदेशवासियों की तरह ही धोनी के पिता भी करीब 40 साल पहले रोजगार की तलाश में अपने गांव से पलायन कर गए थे और झारखंड के रांची में जाकर बस गए। हालांकि आज भी धोनी के पिता धार्मिक आयोजनों में अपने गांव आते हैं, लेकिन धोनी लंबे वक्त से यहां नहीं आए।

गांव के लोग चाहते हैं कि धोनी रिटयरमेंट के बाद अब अपने गांव आएं और जिस रोजगार की वजह से उनके पिता को पलायन करना पड़ा था। उसको लेकर शहर के लोगों के लिए कुछ करें। साथ ही लोग ये भी चाहते हैं कि अब धोनी उत्तराखंड में ही बस जाएं। आपको बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी भी देहरादून की मूल निवासी हैं। महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टी बिताने के लिए देहरादून मसूरी आते रहते हैं।

मूलभूत सुविधाओं से वंचित धोनी का ‘गांव

क्रिकेट के जरिये पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके महेंद्र सिंह धोनी के अपने पैतृक गांव में क्रिकेट का एक भी ढंग का मैदान नहीं है। हालांकि समीपवर्ती गांव में पहले खेल मैदान बनाया गया, लेकिन मूल गांव के ग्रामीण आज भी धोनी के नाम का खेल मैदान बनने की राह देख रहे हैं। हालत ये है कि धोनी के पैतृक गांव में पक्की सड़क तक नहीं है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त के दिन महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि वो IPL  में अभी भी खेलते रहेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तर प्रदेश: DSP जियाउल हक के 10 दोषियों को आजीवन कारावस, पढ़िये क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में साल 2013 में डीएसपी जियाउल हक (DSP Ziaul Haque) की…

1 week ago

पंजाब के CM भगवंत मान की तबीयत को लेकर आया ताजा अपडेट, डॉक्टरों ने बताया क्या है परेशानी

CM Bhagwant Mann admitted to hospital: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस…

3 weeks ago

उत्तराखंड: रुड़की में 2 युवकों की दर्दनाक मौत! टक्कर के बाद बस के पहिए के नीचे घिसटते चले गए

Roorkee Accident: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मंगलौर…

3 weeks ago

उत्तराखंड: नाबालिग को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, लड़की बरामद, संगीन धाराओं में केस दर्ज

Tehri News: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के चंबा बाजार से नाबालिग लड़की को अपने साथ…

3 weeks ago

उत्तराखंड के टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में जीप गिरने से 3 लोगों की गई जान

Tehri Accident: उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।…

4 weeks ago

चंपावत में लोहाघाट नेशनल हाईवे खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू, भूस्खलन के बाद हुआ था बंद

Champawat Lohaghat NH Opened: उत्तराखंड के चंपावत जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों…

1 month ago

This website uses cookies.