उत्तराखंड: भारी बारिश से विद्युत विभाग को लगी करोड़ों की चपत, नैनीताल को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

उत्तराखंड में लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के ना सिर्फ पहाड़ में जन जीवन अस्त व्यस्त है बल्कि जगह जगह मलबा और पेड़ गिरने से भी बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग भी इसे सही करने में लगा हुआ है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ में हो रही हभारी बारिश की वजह से अब तक विद्युत विभाग को करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है और इस लिस्ट में सबसे पहला नाम नैनिताल जिले का है, जिसे सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। पहाड़ों में बिजली आपूर्ति के ठप होने की एक वजह लैंडस्लाइड भी है। जिसके चलते अलग अलग शहरों में तार टूट गई है। कई जगहों पर तो ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा है।

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार के मुताबिक नैनीताल और गौलापार क्षेत्र में विद्युत विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी इलाकों पर विद्युत विभाग के कई जगह पर ट्रांसफार्मर और खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जहां वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जा चुका है। ठेकेदार के माध्यम से नई लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.