फोटो: सोशल मीडिया
अभिनेता धनुष और निर्देशक ऐश्वर्या धनुष ने अपनी 18 साल की शादी को खत्म करने की घोषणा की है।
सोमवार की देर रात, अभिनेता और निर्देशक दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। हाल ही में सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ में नजर आए धनुष ने ट्विटर पर अपना लेटर शेयर किया, ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर लेटर शेयर किया।
अपनी टाइमलाइन पर पोस्ट किए गए पत्र में धनुष ने कहा, “दोस्त, कपल, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का हमारा साथ रहा। यह यात्रा ग्रोथ, समझ, एडजस्टिंग और एडेप्टिंग की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने और हमें चीजों को समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इसका सामना करने के लिए हमें आवश्यक निजता प्रदान करें। ओम नम: शिवाय! प्यार फैलाएं!”
इंस्टाग्राम पर लेटर पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि कोई कैप्शन की जरूरत नहीं है। केवल आपकी समझ और आपका प्यार जरूरी है! धनुष, ऐश्वर्या के दो बेटे हैं।
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…
गाजीपुर- पत्रकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गाजीपुर प्रेस क्लब ने वर्तमान सत्र के…
This website uses cookies.