लॉकडाउन में हजारों लोगों को मुसीबत से निकालने वाले अभिनेता सोनू सूद मुश्किल में घिरे, जानें मामला क्या है

लॉकडाउन में हजारों लोगों को मुसीबत से निकालने वाले अभिनेता सोनू सूद खुद ही एक मुसीबत में फंस गए हैं।

बीएमसी ने सोनू सूद पर छह मंजिला रिहायशी इमारत को होटल में तब्दील करने का आरोप लगाया है। इस पर सोनू ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने जुहू स्थित अपने आवासीय इमारत को लेकर कोई भी अनियमितता नहीं बरती है।

सोनू पर आरोप है कि उन्होंने बीएमसी से अनुमति लिए बगैर अपने इस घर को होटल में परिवर्तित किया है, जिसके चलते पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता ने कहा कि वह इस कदम के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील करेंगे। ये इमारत सवालों के घेरे में उस वक्त भी रहा, जब पिछले साल अभिनेता ने कोरोना मरीजों को इस घर में रहने की पेशकश की थी।

सोनू सूद ने कहा कि मैंने बीएमसी से इसके यूजर के बदलाव के लिए मंजूरी ले ली थी। इस पर महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से मंजूरी मिलना था। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते परमिशन अभी तक नहीं मिल पाया है। इसमें कोई अनियमितता नहीं है।

सोनू सीद ने कहा कि मैंने हमेशा से कानून का पालन किया है। महामारी के समय में इस इमारत को कोरोना वॉरियर्स के रहने की जगह के रूप में इस्तेमाल किया गया था। अगर परमिशन नहीं मिलता है, तो इसे फिर से आवासीय इमारत ही रहने दिया जाएगा। मैं शिकायत के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील करूंगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.