टिहरी: नाबालिग छात्रा के साथ ‘गंदा’ काम करने वाले शिक्षक को 20 साल की सजा, 25 हजार का जुर्माना भी लगा

टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के दोषी शिक्षक को कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने दोषी शिक्षक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर आरोपी को 6 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतान होगा। सरकारी वकील चंद्रवीर सिंह नेगी ने बताया कि दोषी प्रमेश कुमार टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक स्थित एक इंटर कॉलेज में बतौर इतिहास के प्रवक्ता पद पर तैनात था। प्रमेश पर उनकी ही नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप लगा था।

छात्रा के परिजनों को इस बात की जानकारी तब लगी जब 13 सितंबर 2017 को उसने पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे 8 महीने की गर्भवती बताया था। परिजनों ने जब इस बारे में छात्रा से पूछा तो उसने आपबीती सुनाई।

छात्रा के मुताबिक, दोषी शिक्षक प्रमेश स्कूल की छुट्टी होते ही उसे वहां रोकता था। इसके बाद वो उससे कमरे साफ करवाता था। इस दौरान प्रमेश उसे खाने-पीने की कुछ चीजों में नशीला पदार्थ देता था, जिसके बाद वो बेहोश हो जाती थी। फिर वो उसके साथ दुष्कर्म करता था। किसी को बताने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.