अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता पाए गए कोरोना पॉजिटिव

अभिनेता वरुण धवन, अभिनेत्री नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों ‘जुग जुग जियो’ फिल्म यूनिट का हिस्सा हैं।

तीनों लोग कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में एक आउटडोर शूटिंग के लिए पहुंचे थे। फिल्मफेयर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, शूट को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। कास्ट और क्रू नवंबर के दूसरे हफ्ते में चंडीगढ़ पहुंचे थे।

फिल्म के अन्य दो मुख्य कलाकार अनिल कपूर और कियारा आडवाणी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने शुक्रवार दोपहर को अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी।

खबरों के मुताबिक, यूनिट के अन्य किसी भी सदस्य में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। नवंबर में शूटिंग शुरू होने से पहले सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स का कोरोना परीक्षण किया गया था। इस फिल्म में मनीष पॉल और यूट्यूब सनसनी प्राजक्ता कोली भी हैं, जो इस भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरूआत कर रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.