बागेश्वर: हजारों परिवारों की बुझेगी प्यास

बागेश्वर में जल जीवन मिशन के तहत जिले के 29,596 परिवारों को स्वच्छ पेयजल कनेक्शन से जोड़ दिया गया है।

योजना के तहत 52,156 परिवारों को स्वच्छ पेजयल संयोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। डीएम विनीत कुमार ने मिशन के हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल्द लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुके कामों पर तत्काल काम करने और छूटे कार्यों पर टेंडर की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही विवाद होने पर उपजिलाधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य 52,156 में से अब तक 29,596 परिवारों को साफ पानी कनेक्शन से जोड़ दिया गया है। इसमें जल निगम ने 21,030 और जल संस्थान ने 8566 घरों को स्वच्छ पेयजल संयोजन उपलब्ध कराए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.