पति विराट की मदद से अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शीर्षासन करती दिखीं, शेयर की तस्वीर

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

अनुष्का ने गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से योग आसन करने वाली पुरानी तस्वीर साझा की। उन्होंने बताया कि सिर्फ वही आसन वह नजरअंदाज कर रही हैं, जिसे डॉक्टर ने करने से मना किया है। अनुष्का ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जहां वह पति विराट की मदद से शीर्षासन करते हुए दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, “इस एक्सरसाइज में हाथ नीचे और पैर ऊपर करना, यह सबसे मुश्किल है। क्योंकि योग मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा है, तो मुझे डॉक्टर ने सलाह दी कि मैं वह सब आसन कर सकती हूं, जो मैं प्रेग्नेंट होने से पहले करती थी, लेकिन अब उचित और आवश्यक समर्थन के साथ। शीर्षासन, जो मैं पिछले कई सालों से कर रही हूं। मैंने सोचा कि मैं दीवार का सहारा लूंगी, लेकिन मेरे पति ने भी मेरा पूरा सपोर्ट किया हालांकि, यह मेरी योगा टीचर की देखरेख में हुआ।”

अनुष्का ने कहा, “सेट पर रहने से मुझे काफी खुशी मिलती है और अगले कुछ दिनों तक मैं शूटिंग जारी रखूंगी। इसके बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद मैं फिर से शूटिंग पर वापसी करूंगी और यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे घर, बच्चे और पेशेवर जिंदगी के बीच सामंजस्य बना सकूं। मैं जब तक जीवित रहूंगी, काम करती हूं, क्योंकि एक्टिंग से मुझे वास्तव में बेहद खुशी मिलती है।”

अनुष्का फिलहाल ‘एंडोर्समेंट’ के लिए शूटिंग कर रही हैं और कोरोना वायरस के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपने काम को अंजाम दे रही हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.