ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ बाकी के बचे सीमित ओवरों के मैच में नहीं खेंलगे।
डेविड वॉर्नर रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में चोट लग गई थी। वॉर्नर का अब पहले टेस्ट में भी खेलना तय नहीं लग रहा है और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने इस पर कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वार्नर पिंक बॉल टेस्ट तक फिट हो जाएंगे।
दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड के ओवल में खेला जाएगा। लैंगर ने सेन स्पोटर्सडे डब्ल्यूए से कहा, “उनकी ग्रोइन में चोट लगी है और उन्होंने मुझे बताया है कि इस चोट में काफी तकलीफ होती है। ऐसा लगता है कि किसी ने उसे बंदूक से गोली मार दी है। वह ड्रेसिंग रूम में भी काफी तकलीफ में था। हम अभी कैनबरा पहुंचे हैं और इसलिए अब हम उन्हें पांच-छह दिन तक नहीं देख पाएंगे।”
उन्होंने कहा, “वह पहले टेस्ट मैच के लिए फिट होंगे और और मुझे इसकी उम्मीद है। लेकिन वह पेशेवर खिलाड़ी है, जो इसके लिए तैयार होने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। देखते हैं कि क्या होता है, लेकिन इतना तो तय है कि उनका नुकसान हुआ है।”
अगर वॉर्नर पिंक बॉल टेस्ट तक फिट नहीं होते हैं तो जोए बर्न्स और विल पुकोवस्की को पहले टेस्ट के लिए पारी की शुरूआत करने के लिए भेजा सकता है। लैंगर ने कहा, “इसमें हैरानी की कोई बात नहीं कि अब मैं थोड़ी राहत महसूस कर रहा हूं। हम कुछ मैच जीत चुके हैं और मुझे यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि टेस्ट टीम में किसे चुना जाएगा।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.