पहाड़ों को अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा अलविदा, पति सैफ अली खान के साथ रुकी हुई थीं

अभिनेत्री करीना कपूर ने पहाड़ों को अलविदा कर दिया है। हिमाचल प्रदेश से वो मुंबई के लिए रवाना हो गईं। करीना अपने पति सैफ अली खान के साथ यहां रुकी हुई थीं।

सैफ एक फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आए हुए थे। करीना ने अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, “बाय-बाय पालमपुर। बेहद शानदार अनुभव, हेलो मुंबई, मैं घर आ रही हूं।”

करीना सैफ के साथ हिमाचल प्रदेश गई थीं। अभिनेता पहाड़ी शहर के विभिन्न स्थानों पर अपनी आगामी फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग कर रहे थे। पहाड़ी शहर में 5 दिसंबर को फिल्म के पहले शेड्यूल के लिए शूट किया गया। वहीं निर्माता 15 दिसंबर से मुंबई में दूसरे शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।

पवन कृपलानी द्वारा निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में सैफ अली खान के अलावा जैकलीन फर्नाडीज, यामी गौतम, अर्जुन कपूर और जावेद जाफरी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.