कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का असर उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में देखने को मिला।
वहीं, सुबह 11 बजे दिल्ली-यूपी गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने गाजियाबाद मेरठ एक्सप्रेस वे धरना दिया। हालांकि भारत बंद के बाद हाई वे पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक किसानों ने सड़कों को जाम कर दिया था, जिसकी वजह से हाई वे पर वाहन सवारों को वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस दौरान एम्बुलेंस को किसानों ने रोकने की कोशिश नहीं की।
सुबह से ही देश के अलग-अलग इलाकों में कई संगठन सड़कों पर उतरे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से आए किसान मौजूद हैं, जो कि कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। किसानों के भारत बंद को देखते हुए, बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गई है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.