उत्तराखंड की वादियों में योग का आनंद ले रही हैं अभिनेत्री कीर्ति कुलहरि, शेयर की तस्वीरें

अभिनेत्री कीर्ति कुलहरि आजकल उत्तराखंड की वादियों में योग का आनंद ले रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की।

फोटो अभिनेत्री कीर्ति कुलहरि ऊंची पहाड़ियों के बीच योग सेशन लेती नजर आ रही हैं। कृति ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया, “प्रकृति के बीच में रहकर कुछ भी करना बहुत अच्छा और सुंदर लगता है। उम्मीद करती हूं कि मैं हमेशा योग करने के लिए समय और जगह पा सकूं। योग जीवन जीने का एक तरीका है। इसे अपनाएं, ये आपको कभी धोखा नहीं देगा।”

कीर्ति पहले भी अपने फॉलोअर्स से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का आग्रह कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने पुशअप्स करते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, “एक्सरसाइज करने को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना जीवन के सबसे कठिन कामों में से एक है। लेकिन जब एक बार आप ऐसा करते हैं तो गेम चेंजिंग साबित होता है। इससे कई फायदे होते हैं।”

कीर्ति कुलहरि अब परिणीति चोपड़ा के साथ ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में नजर आएंगी। ये फिल्म हॉलीवुड मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जो पाउला हॉकिन्स की इसी नाम से 2015 में आई बेस्टसेलर किताब पर आधारित है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.