उत्तराखंड: बागेश्वर के सक्षम रौतेला ने रचा इतिहास, दुनिया में रोशन के किया पहाड़ का नाम

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के 16 साल के सक्षम रौतेला ने प्रदेश का नाम ऊंचा किया है।

विश्व शतरंज संस्था फीडे ने इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) के खिताब से सक्षम रौतेला को नवाजा है। सक्षम ये खिताब पाने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही सक्षम देश के चुनिंदा 125 आई में शामिल हो गए हैं। फिलहाल में उनकी फीडे रेटिंग 2480 है। वो देश के टॉप 50 खिलाड़ियों में शामिल होने के साथ ही उत्तर भारत के इकलौते आईएम हैं।

सक्षम रौतेला ने दिसंबर 2019 में आईएम का अपना पहला नॉर्म पूरा किया। इस साल जनवरी में उन्होंने दूसरा नार्म पूरा किया। इस साल फरवरी में बोस्निया शहर के बिल्येनिया में आईएम प्रतियोगिता में खेलते हुए उन्होंने 7.5 अंक हासिल करने के साथ ही तीसरा और आखिरी नॉर्म भी हासिल कर लिया। अब फीडे की तीन महीने में होने वाली बैठक में उनके आईएम खिताब को मान्यता मिलनी रह गई थी, जो कि सितंबर माह में होनी थी। मीटिंग के बाद 8 अक्टूबर को फीडे ने उन्हें आईएम खिताब से नवाजा है।

ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा वक्त में भारत में 66 ग्रैंड मास्टर और 125 इंटरनेशन मास्टर हैं। इनमें से एक हैं सक्षम रौतेल। बता दें कि कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर के 12वीं कक्षा के छात्रा सक्षम रौतेला ने साल 2012-13 में शतरंज खेलना शुरू किया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.