इंटरव्यू: एक्टर अक्षय कुमार को पीएम मोदी ने बताए अपनी जिंदगी के ये राज

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया है। ये इंटरव्यू नॉन पॉलिटिकल है। अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से उनकी निजी जिंदगी से जु़ड़े सवाल पूछे हैं।

इस इंटरव्यू की कई क्लिप्स खिलाड़ी कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। पीएम मोदी के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने कुछ अनजाने तथ्यों को जानने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को अपनी जिंदगी के जुड़ा एक किस्सा बताया जब वो गर्म लोटे में कोयला डालकर कपड़े प्रेस करते थे।

अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का ये इंटरव्यू न्यूज एजेंसी ANI के लिए किया है। इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार पीएम से पूछ रहे हैं कि जैसे वो अपनी मां के साथ हाथ बटाना पसंद करते हैं वैसे ही क्या कभी उनका मन नहीं करता कि वो अपनी मां, भाई और रिश्तेदार के साथ रहें? अक्षय के इस सवाल के जबाव में प्रधानमंत्री कहते हैं कि उन्होंने जिंदगी के छोटी से उम्र में ही सब कुछ छोड़ दिया। मां कहती है कि तुम क्यों मेरे पीछे वक्त खराब करते हो।

अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से उनकी नींद को लेकर भी सवाल किया। पूछा कि आप सिर्फ 3-4 घंटे ही सोते हैं। जबकि 7 घंटे सोना ही चाहिए। जवाब में पीएम कहतो हैं कि जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा उनसे मिले तो वो भी इसी को लेकर उलझ गए और पूछा कि ऐसा क्यों करते हैं?

इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने पीएम मोदी से आम खाने को लेकर भी सवाल किया। अक्षय के इस सवाल को सुनकर पीएम मोदी को हंसी आ जाती है। इसके बाद अक्षय कुमार उन्हें एक जोक सुनाते हैं। उनका चुटका फिर से प्रधानमंत्री को हंसा देता है।

आपको बता दें कि दो दिन पहले ही अक्षय कुमार ने एक ट्वीट कर कहा था कि वो कुछ ऐसा करने जा रहे हैं जो उन्होंने आज तक नहीं किया। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि शायद वो भी राजनीति में आ सकते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.