उत्तराखंड: राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की रिद्धिमा का जलवा, जीता पहला पुरस्कार

सक्षम म्यूजिक एवं डांस अकादमी बागेश्वर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की रिद्धिमा बिष्ट ने पहला पुरस्कार जीता है।

कोरोना काल के बीच उत्तराखंड डांसिंग सुपर स्टार द्वारा आयोजित यू-ट्यूब डांस प्रतियोगिता में रिद्धिमा ने 5 हजार रुपये का ईनाम जीता है। प्रतियोगिता का फैसला दर्शकों द्वारा वीडियो लाइक के आधार पर किया गया। फाइनल प्रतियोगिता में रिद्धिमा को 4 हजार 42 लाइक मिले। उनके निकटत प्रतिद्वंदी श्रेया ध्याराकोटी को 4 हजार 32 लाइक मिले।

अल्मोड़ा के न्यू इन्द्रा कॉलोनी की रहने वाली 7 वर्षीय रिद्धिमा बिष्ट इससे पहले भी डांस में अपना कौशल दिखा चुकी हैं। अल्मोड़ा में साल 2019 में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में पहला पुरस्कार जीता था। रिद्धिमा के पिता भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत हैं, और माता ग्रहणी हैं। रिद्धिमा की उपलब्धि पर उनके पिता धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट और माता चन्द्रकला बिष्ट और डांस टीचर हर्ष टम्टा ने खुशी जाहिर की है।

रिद्धिमा के प्रदर्शन पर न्यू इन्दिरा कॉलोनी और एलआईसी के लोगों ने खुशी प्रकट की है। रिद्धिमा की जीत की खुशी में अजय बोरा, भूबन कांडपाल, राजेश अल्मियां, दानिश अंशारी, प्रदीप जोशी, अर्जुन बिष्ट, पंकज भाकुनी, कैलाश रावत, विकाश नायक, राजू, मनीष खाती, चन्द्र बल्लभ, मनोज कांडपाल समेत कई लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.