उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों की बड़ी लापरवाही, बहन की मौत, कई लोगों की जान जोखिम में

उत्तराखंड सरकार लगातार अलग-अलग मध्यम से लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक कर रही है, ताकि समय रहते इसका पता लगाकर लोगों के जान को बचाया जा सके।

सरकार के अथक प्रयासों के बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो अभी भी लपारवाही बरत रहे और खुद के साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं। एक ऐसी ही मामला अल्मोड़ा में सामने आया है, जहां कोरोना संक्रमित युवक की बहन की मौत हो गई, लेकिन परिजनों ने प्रशासन को नहीं सूचित किया। परिजनों ने किशोरी का गुप्त तरीके से अंतिम संस्कार करा दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कोरोना संक्रमित युवक के परिजनों के खिलाफ आपदा एवं महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। घटना दन्या थाना क्षेत्र के काफली गांव की है। जहां 16 जून को एक युवक दिल्ली से अपने घर लौटा था। प्रशासन के निर्देश पर युवक को होम क्वारंटाइन किया गया था। उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

19 जून को युवक की रिपोर्ट आई, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन की टीम ने उसे बेस अस्पताल अल्मोड़ा में आइसोलेट कर दिया। साथ ही संक्रमित के परिजनों को हिदायत दी कि पूरा परिवार हाई कॉन्टेक्ट रिस्क में है। इसलिए अगर किसी में भी कोरोना या दूसरी बीमारी के लक्षण दिखें तो तुरंत प्रशासन को इस बारे में जानकारी दें। अब पता चला है कि कोरोना संक्रमित युवक की बहन की 19 जून को मौत हो गई थी। 19 जून वही दिन है, जिस दिन युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने कोरोना संक्रमित युवक की बहन की मौत की खबर प्रशासन को देने की बजाय उसका गुप्त तरीके से अंतिम संस्कार करा दिया।

थाना अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि इस मामले में परिजनों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। किशोरी की मौत की खबर प्रशासन को दी जानी चाहिए थी, लेकिन कोरोना संक्रमित के परिजनों ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बिना किसी से कुछ कहे किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। लापरवाही के लिए कोरोना संक्रमित युवक के पिता पान सिंह और माता पार्वती देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.