बॉलीवुड के शहंशाह को सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय सूचना मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर दी है।
ट्वीट करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने दो पीढ़ियों का मनोरंजन किया है। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि उन्हें सर्वसम्मति से दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित करने का फैसला किया गया है।
76 साल के अमिताभ बच्चन अभी भी फिल्म जगत में एक्टिव हैं। वो करीब 50 सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं। 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ ने दर्जनों हिट फिल्में दी हैं। आने वाले दिनों में वो झुंड, साय रा नरसिम्हा रेड्डी, तेरा यार हूं मैं, बटरफ्लाई, AB यानि CD, ब्रह्मास्त्र, चेहरे और गुलाबो सिताबो में एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनका कौन बनेगा करोड़पति प्रोग्राम भी इन दिनों सोनी टीवी पर आता है।
अमिताभ बच्चन से पहले विनोद खन्ना को 2017 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उनसे पहले भारत कुमार को 2015 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया गया था। साल 1969 में सबसे पहले देविका रानी को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.