फोटो: सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘छपाक’ का दो और वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है। वीडियो में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी छत पर किस करते नजर आ रहे हैं।
एक वीडियो में दिख रहा है कि दोनों किसी बिल्डिंग की छत पर खड़े हैं। पहले विक्रांत ने दीपिका को गले लगाया इसके बाद दोनों का किस सीन शूट किया गया। दूसरे वीडियो में किस सीन को जूम करके दूसरे एंगल से लिया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि जब ये सीन शूट किया जा रहा था तब आस पास रहने वाले लोग भी अपनी-अपनी छत से सीन को शूट होते देख रहे थे।
जो वीडियो क्लिप वारयल हो रही है उसमें सुना जा सकता है कि जब दोनों ने एक-दूसरे को किस किया तो लोगों ने शोर मचाना और सीटी बजाना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो ये कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि इस वीडियो को बच्चों को मत दिखाओ।
कुछ दिन पहले भी ‘छपाक’ की शूटिंग का वीडियो वारयल हुआ था। जिसमें दीपिका पादुकोण स्कूल ड्रेस में नजर आ रही। वीडियो क्लिप में उनके साथ एक और लड़की नजह आ रही है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों स्ट्रीट फूड खा रहे।
आपको बता दें कि ‘छपाक’ फिल्म ऐसिड अटैक विक्टिम सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लक्ष्मी की किरदार निभा रही हैं जबकि विक्रांत मेसी लक्ष्मी के एक्स बॉयफ्रेंड और सोशल ऐक्टिविस्ट आलोक दीक्षित के रोल में दिखेंगे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.